टीम के द्वारा रिकॉर्डसर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी – विराट कोहली (6624 रन)सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर – क्रिस गेल (175* बनाम पुणे वॉरियर्स), अप्रैल 2013एक संस्करण में सर्वाधिक रन – विराट कोहली (2016 में 973)उच्चतम कुल – 263/5 बनाम वॉरियर्स, बेंगलुरु, अप्रैल 2013।सबसे कम कुल – 49 बनाम केकेआर, कोलकाता, अप्रैल 2017पहली IPL ट्रॉफी – 3 जून, 2025 को जीतीRCB ने 6255 दिनों (18 साल) और 286 मैचों के बाद अपनी पहली टी20 ट्रॉफी जीती. यह उनकी पहली आईपीएल खिताबी जीत थी. 2008 के बाद आरसीबी की यह पहली जीत है. उन्होंने आईपीएल के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया.
RCB ने इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में तीन IPL फाइनल खेले थे, लेकिन सभी में हार का सामना करना पड़ा था.
2025 में पहली बार उन्होंने फाइनल में लक्ष्य का बचाव करते हुए जीत हासिल की.
विजय माल्या घोटाला 2 March 2016 को तब सामने आया, जब एसबीआई (SBI) के नेतृत्व वाले 17 भारतीय बैंकों का लगभग ₹9,000 करोड़ का कर्ज न चुकाकर विजय माल्या चुपचाप देश छोड़कर लंदन (UK) भाग गए। यह घोटाला उनकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ा हुआ है।
नाम में बदलाव: 2024 में, टीम का नाम बदलकर ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ कर दिया गया।खिताब: टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब 2025 में जीता था। इससे पहले, 2009, 2011 और 2016 में वे उपविजेता रहे थे।
विराट कोहली की भूमिका: पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम की सफलता में बहुत बड़ा योगदान दिया है।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती सीजन से ही टूर्नामेंट का अहम हिस्सा रही है और लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों में गिनी जाती है। आईपीएल के 18 सीजनों में आरसीबी ने 10 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।आईपीएल 2026 में भी आरसीबी एक बार फिर प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है और अगर टीम क्वालीफाई करती है तो यह उसका 11वां प्लेऑफ होगा। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेगी। सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा 12 बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाई है।हालांकि, लीग स्टेज में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद आरसीबी को नॉकआउट मुकाबलों में कई बार निराशा झेलनी पड़ी है। टीम चार बार आईपीएल फाइनल तक पहुंची, लेकिन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और वर्षों पुराना ट्रॉफी का सूखा खत्म किया।पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आरसीबी की पहचान और सफर का सबसे बड़ा चेहरा रहे हैं। 2008 के उद्घाटन सीजन से ही विराट कोहली इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और उनकी वफादारी, जुनून और शानदार बल्लेबाजी ने आरसीबी को दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 टीमों में शामिल कर दिया है।
