dillischool.com

मुहावरे ही मुहावरे 2026:बूंद बूंद से घड़ा भरता है

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाला मुहावरे के बारे में।जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष अर्थ में रूढ़ हो जाता है. तो उसे मुहावरा कहते हैं |

‘मुहावरा’ शब्द अरबी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है- अभ्यास। मुहावरा का प्रयोग करना और ठीक-ठीक अर्थ समझना बड़ा ही कठिन है, यह अभ्यास और बातचीत से ही सीखा जा सकता है। इसलिए इसका नाम मुहावरा पड़ गया।हिंदी भाषा में मुहावरों का प्रयोग भाषा को सुंदर, प्रभावशाली, संक्षिप्त तथा सरल बनाने के लिए किया जाता है। ये वाक्यांश होते हैं। मुहावरों का काम है किसी बात को इस खूबसूरती से कहना की सुनने-वाला उसे समझ भी जाए और उससे प्रभावित भी हो जाए।

बूंद बूंद से घड़ा भरता है

अंधे के हाथ बटेर लगना – अचानक कोई बड़ा लाभ मिलना।

अंगूठा दिखाना – मना करना।

अंधों में काना राजा – कम योग्य व्यक्ति भी अयोग्य लोगों में श्रेष्ठ माना जाता है।

आग बबूला होना – बहुत क्रोधित होना।

अंगारों पर लोटना – अत्यधिक कष्ट सहना।

अक्ल के घोड़े दौड़ाना – बहुत सोच-विचार करना।

अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना – स्वयं अपनी प्रशंसा करना

अपना उल्लू सीधा करना – मतलब निकालनाअर्थ – पसंद आ जाना

वाक्य प्रयोग – तुम्हारी घड़ी चोर की आँखों पर चढ़ गयी थी, इसलिए मौका पाते ही के लिए लोभ होना उसने चुरा ली

मुहावरा – आखें फेर लेना अर्थ – पहले जैसा व्यवहार न रखना

वाक्य प्रयोग – जब से उसे अफसरी मिली है, उसने माँ बाप, यार दोस्त सबसे आँखें फेर ली है

मुहावरा – आँखें बिछानाअर्थ – प्रेम से स्वागत करना वाक्य प्रयोग – तुम्हारी राह में आँखें बिछाये कय से बैठा हूँ तुम जल्द आ जाओ

मुहावरा – खून-पसीना एक करना अर्थ – बहुत कठिन परिश्रम करना

वाक्य प्रयोग – रामू खून-पसीना एक करके दो पैसे कमाता हैं।

मुहावरा – खून के आँसू रुलानाअर्थ – बहुत सताना या परेशान करना

वाक्य प्रयोग – रामू कलियुगी पुत्र हैं, वह अपने माता-पिता को खून के आँसू रुला रहा हैं।

मुहावरा – खून सवार होनाअर्थ – बहुत क्रोध आना

वाक्य प्रयोग – उसके ऊपर खून सवार हैं, आज वह कुछ भी कर सकता हैं।

मुहावरा – खून-खच्चर होनाअर्थ – बहुत मारपीट या झगड़ा होना

वाक्य प्रयोग – सुबह-सुबह दोनों भाइयों में खून-खच्चर हो गया।

Exit mobile version